• Recent

    Friday, March 27, 2020

    कोरोना वायरस से जंग के बीच क्यों हो रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी ट्रोल, जानिए पूरी कहानी

    कोरोना से इस समय सभी लोग परेशान हैं चाहे वह अमीर हो या गरीब क्योंकि सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस अमीर गरीब का फर्क नहीं देखेगा। इसीलिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार सभी कड़े कदम उठा रही हैं ताकि कोरोना वायरस से जंग लड़ी जा सके। ऐसे में देश के कई नामी-गिरामी हस्तियों ने, करोड़पति ने, अरबपतियों ने चाहे वह किसी भी संस्था से संबंध रखते हैं योगदान दिया है। आम आदमी भी अपनी तरफ से इस जंग में अपना योगदान दे रहा है।
    हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने कोरोना से लड़ाई में भागीदारी दिखाते हुए 50 लाख रुपए दान किए। वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी ने भी एक हॉस्पिटल जो की पूर्णता कोरोना के मरीजों के लिए सरकार को दान किया है। इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इमरजेंसी वाहनों में फ्री पेट्रोल देने की भी पहल की है। वही इस समय महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। धोनी ने पुणे स्थिति एनजीओ को 1लाख का दान किया है। महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। एक फैन ने यहां तक लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी साल भर में 800 करोड रुपए तक कमाते हैं और मदद के नाम पर मात्र 1लाख का योगदान। प्रशंसकों का एक बड़ा हिस्सा इस समय महेंद्र सिंह धोनी से नाराज दिख रहा है।
    लेकिन यह सब अलग बात है कि कौन कितना योगदान करता है। जरूरी है तो सिर्फ इतना की योगदान किया जा रहा है या नहीं। अब तक पूरे विश्व में 24,000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और भारत में 17 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हमें यह जंग मिलकर लड़नी है और सरकार को पूरा सहयोग करना है।

    1 comment:

    Videos

    Worldwide

    Technology