• Recent

    Sunday, February 9, 2020

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे सटीक एग्जिट पोल, जाने किसकी बन रही है सरकार?



    दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतदान शाम 6:00 बजे खत्म हो गया। लेकिन दुख की बात यह कि दिल्ली वाले इस बार भी वोट करने में पिछड़े नजर आ रहे थे। शाम 6:00 बजे तक कुल 56.75 फ़ीसदी मतदान हो पाया। 7 लोकसभा सीट वाली दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें 8 फरवरी को वोट पड़े और इसी के साथ दिल्ली के इस महा दंगल में उतरे 668 उम्मीदवारों का भविष्य वोटरों ने EVM में बंद कर दिया। 

    दिल्ली की जनता वोट डालने में सुस्त दिखी सुबह 11:00 बजे तक कुल 7.5 मतदान हुआ लेकिन दोपहर बाद मतदान थोड़ा बड़ा और 3:00 बजे तक 30.18 फ़ीसदी मतदान रिकॉर्ड हुआ लेकिन 3:00 से 4:00 के बीच में रफ्तार काफी तेज हुई और यह आंकड़ा 4:00 बजे तक 42.7 फ़ीसदी तक पहुंच गया। 5:00 बजे तक यह आंकड़ा 44.52 फ़ीसदी हो गया। कुल मतदान शाम 6:00 बजे तक खत्म हुआ जोकि 56.75 फ़ीसदी रहा। 

    70 विधानसभा सीटों के लिए पूरी दिल्ली में 516 जगह पर 3704 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव आयोग ने इस मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। चुनाव आयोग ने 520 जगहों को चिन्हित किया और सबसे संवेदनशील श्रेणी में उठा कर रख दिया। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की काफी टुकड़ी पूरी दिल्ली में तैनात रही। मतदान स्थलों पर लगभग 40000 सुरक्षाकर्मी, 20000 होमगार्ड और अर्धसैनिक बलों की 190 कंपनियां लगी हुई थी। 

    बात करें पिछले चुनावों की तो 2015 विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 67.12 फ़ीसदी मतदान दर्ज हुआ था। जो कि 2013 के चुनाव में 65.63 था। 2008 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ही सुस्ती देखने को मिली थी जिसमें मात्र 57.58 फ़ीसदी मतदान दर्ज हुआ था। और 2003 में यह आंकड़ा इससे भी कम था जो 53.4 फ़ीसदी था। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और बीजेपी को मात्र 3 सीटें मिली थी। वही कांग्रेस जिसने  दिल्ली पर 15 साल राज किया अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 54.3 फ़ीसदी वोट मिले थे। यह आंकड़ा लोकसभा चुनाव में गिर गया, जिसमें मात्र 18 परसेंट वोट मिले और इसी के साथ आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1.47 करोड़ मतदाता है लेकिन बड़ी है कि सुस्त वोटिंग के साथ-साथ शाहीन बाग, सीलमपुर और जाफराबाद जैसे अल्पसंख्यक इलाकों में वोटिंग सेंटरों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें दिख रही थी। बड़े-बड़े चेहरे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान देने पहुंचे। केजरीवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे थे, इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी जैसे बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वोटिंग खत्म होने के साथ ही सभी न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल्स भी समाचारों में दिखाए जाने लगे। कई एजेंसियां, न्यूज़ चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल्स को लेकर काफी आश्वस्त दिख रही हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि ज्यादातर एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को दोबारा सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं। बीजेपी के लिए अच्छी खबर यह है की इस बार एग्जिट पोल्स में बीजेपी का प्रदर्शन सुधरा हुआ दिख रहा है और कॉन्ग्रेस अपनी हालत में कोई सुधार नहीं कर पा रही है पिछली बार की तरह ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खुलवा पा रही है। एग्जिट पोल से सिर्फ एक अंदाजा ही मिल सकता है कि दिल्ली में किसकी सरकार बन सकती है? लेकिन असली रिजल्ट तो 11 फरवरी को ही आएगा। 




    हम आपको यहां सभी बड़े एग्जिट पोलों के नतीजे एक साथ ही बता देते हैं :

    1.   सुदर्शन न्यूज़ ने एक सर्वे कराया था जिसमें आम आदमी पार्टी को 40-45 सीटें मिल रही है, बीजेपी 24-28 तक जा सकती है और कांग्रेस को मात्र 2-3 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। 

    2.   टाइम्स नाउ ने एक एग्जिट पोल कराया जिसमें आम आदमी पार्टी 44 पर थी और बीजेपी को 26 सीटें आ रही थी और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पा रही थी। 

    3.   एग्जिट पोल रिपब्लिक और जन की बात ने भी कराया जिसमें आम आदमी पार्टी को 48 सीटें मिल रही है, बीजेपी को 9-21 और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    4.   इंडिया न्यूज़ एग्जिट पोल में 53-57 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जा रही हैं, बीजेपी के खाते में 8-17 और कांग्रेस के खाते में मात्र 2 सीटें जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

    5.   एबीपी न्यूज के सर्वे में 45-54 सीटें आम आदमी पार्टी को जा रही हैं, बीजेपी को 8-16 सीटें और कांग्रेस को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान ही लगाया जा रहा है। 

    6.   आज तक और एक्सिस माय इंडिया ने मिलकर एक सर्वे किया जिसमें 59-68 सीटें आम आदमी पार्टी जीत रही है, बीजेपी को यहां 2-11 सीटों में संतुष्ट रहना पड़ सकता है और कांग्रेस पिछली बार की तरह अपना खाता भी नहीं खोल पा रही है और अन्य को भी यहां 4-6 सीटों की जगह दी गई है। 

    बता दें कि पिछले चुनाव के एग्जिट पोल में और नतीजों में सबसे ज्यादा सटीक विश्लेषण आज तक और एक्सिस माय इंडिया का ही पाया गया है। अगर आज तक और एक्सिस माय इंडिया का यह सर्वे नतीजों में तब्दील हुआ तो आम आदमी पार्टी की सरकार अगले 5 साल दिल्ली की गद्दी पर काबिज रहेगी और उसके अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे बीजेपी अपना परफॉर्मेंस सुधारती दिख रही है और कांग्रेस को अपनी जमीन बचाते हुए भी नहीं देख पा रहे है।



    Read more :


    No comments:

    Post a Comment

    Videos

    Worldwide

    Technology