• Recent

    Sunday, February 9, 2020

    नगर कीर्तन में धमाका, लोगों के उड़े परखच्चे...



    कल शाम करीब 6:00 बजे तरनतारन में जो कि पंजाब में है नगर कीर्तन निकल रहा था। इस दौरान उसमें उपस्थित एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक से धमाका हो गया। पुलिस की मानें तो इस धमाके में लगभग 15 लोगों के चिथड़े उड़ गए और लोग घायल हो गए हैं। असल में नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी का प्रोग्राम बनाया गया था। और इसी ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे भरकर नगर कीर्तन में चल रहा था। अचानक से ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई और एक साथ लाखों पटाखे फट गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। उस धमाके के साथ 15 लोगों ने अपनी जान गवा दी। नगर कीर्तन में हाहाकार मच गया। चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था। 

    जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उपचार कराया गया। बता दें कि पंजाब में यह नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में निकाला जा रहा था। जांच एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दीधमाके के बाद उस जगह का मंजर बहुत ही खतरनाक दिख रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़े हुए थे और चारों तरफ लाशें ही लाशें थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Videos

    Worldwide

    Technology