• Recent

    Saturday, April 4, 2020

    मुंबई में 6 महीने के बच्चे को हुआ कोरोना, भटकती रही मां


    देश में कोरोनावायरस का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। सबसे बुरा हाल मुंबई का है। सबसे नया मामला मुंबई में एक 6 महीने के बच्चे का सामने आया है। यह बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दरअसल एक महिला अपने परिवार के साथ मुंबई के कल्याण में रहती है। जब उस महिला के ससुर का टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला 6 महीने के बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए घूमती रही। इस महिला के परिवार में 5 लोग रहते हैं। महिला ने बताया कि उसका एक 6 साल का बेटा है और दूसरा बेटा 6 महीने का है। बच्चे को बुखार था। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ रही थी। बच्चे ने दूध भी पीना बंद कर दिया था। पहले महिला शास्त्री नगर अस्पताल गई लेकिन वहां कोई सुविधा नहीं थी। अधिकारियों ने एंबुलेंस में महिला-बच्चे को एसआरसीसी अस्पताल भेजा। लेकिन वहां के अधिकारी ने बोल दिया कि यहां पर Covid-19 का इलाज नहीं होता है। उसके बाद महिला और उसके बच्चे को कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट आई तो बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला।

    No comments:

    Post a Comment

    Videos

    Worldwide

    Technology