कोई महिला गर्भवती है और उसने एक साथ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। यह खबर तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन अभी एक अजीबोगरीब घटना मध्यप्रदेश में हुई है। एक महिला ने एक, दो या तीन नहीं बल्कि 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले में स्थित सरकारी अस्पताल में मूर्ति बाई नाम की महिला डिलीवरी कराने पहुंची थी। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर उस समय बहुत हैरान रह गए जब उन्होंने इस महिला के गर्भ में 6 बच्चों को देखा। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद 6 बच्चों को जन्म दिया गया। सभी 6 बच्चों का वजन सामान्य से थोड़ा कम था। जन्म के कुछ देर बाद ही 6 में से दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। 4 बच्चों को डॉक्टरों की देखरेख में इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। जैसे-जैसे यह खबर अस्पताल में फैली सभी कर्मचारी हैरान रह गए। जब इसकी खबर महिला के घरवालों को दी गई तो अपनी-अपनी दलीलें देने लगे। डॉक्टर 4 बच्चों का इलाज करने में जुटे हुए हैं ताकि चारों बच्चों के जीवन को बचाया जा सके।
Recent
Sunday, March 1, 2020
world
Trending Trending corona
No comments:
Post a Comment