• Recent

    Friday, January 31, 2020

    फर्रुखाबाद में सांस अटका देने वाली खबर : 20 बच्चों की जान है दांव पर



    ताजा आज की खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश जिला फर्रुखाबाद में एक शख्स ने  एक घर में 20 बच्चों समेत कुल 25 लोगों को बंधक बना रखा है, जिसमें उसने अपने  बच्चों समेत औरतों को भी बंधक बनाया हुआ है| आरोपी का नाम  सुभाष बाथम है जोकि हत्या के आरोप में जेल की कैद काट रहा था और अब बेल पर बाहर आया हुआ था| 

    शाम 5:00 बजे से ही उसने लोगों को बंधक बनाया हुआ है जिसके कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है| मौके पर एसएसपी डीएम समेत पूरा पुलिस प्रशासन मौके पर उपस्थित है| पूरे इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से अपने काबू में कर लिया है बच्चों के परिवार वाले काफी डरे हुए हैं|

    इतने सारे बच्चों को उसने पार्टी के बहाने घर में बुलाया था जहां उसने सब को कैद कर लिया| 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई जिसमें फैसला लिया गया की NSG को भी मदद के लिए बुलाया जाएगा| देर रात होते-होते एक बच्चे को छुड़ा लिया गया है जो कि काफी डरा हुआ है| बाकी बच्चों को सही सलामत निकालने की कोशिश जारी है| 

    इसी बीच सुभाष ने अपना मांग पत्र  बाहर अधिकारियों के पास भिजवाया है| रात 3:00 बजे तक NSG के आने की उम्मीद है जिसके बाद पूरा ऑपरेशन एनएसजी को सौंप दिया जाएगा आप यह  मुद्दा काफी गंभीर हो चुका है| आरोपी कत्ल की सजा काट रहा था जिससे पता लगता है की वह किसी को मारने से पहले ज्यादा सोचेगा नहीं| 

    उम्मीद है सुबह होते होते सभी बच्चों को और उनके साथ फसी सभी महिलाओं को सही सलामत बाहर निकाल लिया जाएगा| योगी आदित्यनाथ पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और पूरा प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है|

    रात के 1:30 बजे आरोपी  सुभाष और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ मैं पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और आरोपी सुभाष को ढेर कर दिया गया| सभी बच्चों को और औरतों को सही सलामत निकाल लिया गया खबर के अनुसार सभी 23 बच्चे सुरक्षित हैं| 

    ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों  को 10 - 10 lakh का इनाम देने की घोषणा की गई है इसी के साथ फर्रुखाबाद में बंधक संकट खत्म हो गया और बच्चों को बंधक बनाने वाला ढेर हो गया|

    1 comment:

    Videos

    Worldwide

    Technology