एक मां अपने बच्चे को बहुत प्यार करती है और करें भी क्यों ना आखिर 9 महीने तक उसको अपनी कोख में रखती है। लेकिन हाल ही में खबर ऐसी आई जिसने दिल को अंदर से रोने पर मजबूर कर दिया। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के कानपुर की। कानपुर के अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। इस कारण वह और उसका परिवार बहुत खुश था। लेकिन कुछ ही घंटों में तस्वीर बदल गई। महिला की डिलीवरी रविवार को हुई थी। डिलीवरी के कुछ देर बाद ही महिला अपने बच्चे को लेकर अस्पताल से किसी को बिना बताए चुपचाप चली गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला को काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। अस्पताल प्रशासन को कुछ देर बाद पता चला की वह नवजात शिशु नवीन मार्केट में सड़क के पास पड़ा हुआ है। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया है और महिला के खिलाफ शिकायत लिखकर उसकी तलाश की जा रही है।
Recent
Wednesday, March 11, 2020
world
Trending Trending corona
No comments:
Post a Comment