• Recent

    Tuesday, April 7, 2020

    आखिर क्यों भीष्म पितामह को पसंद नहीं आई थी रामानंद सागर की रामायण


    इस समय सारा देश लॉक डाउन है। सभी लोग अपने घरों में कैद हैं और वह अपने ही लिए क्योंकि जितना लोग घरों के अंदर हैं उतना ही वह इस कोरोना वायरस से बचे रहेंगे।
    लोगों की मांग पर दूरदर्शन पर रामानंद सागर का ऐतिहासिक शो रामायण एक बार फिर टेलीकास्ट किया जा रहा है। इतना पुराना शो होने के बावजूद इस समय रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो दूरदर्शन पर सुबह 9:00 बजे और रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाता है। जैसा प्यार इस शो को पहले मिला करता था जब यह पहली बार प्रसारित हुआ था ऐसा ही प्यार बल्कि कहें तो उससे भी ज्यादा मिल रहा है। टीआरपी के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। जब यह शो पहले प्रसारित किया जाता था तो लोग अपना सारा काम छोड़ कर टीवी के सामने बैठ जाते थे।
    महाभारत के मुकेश खन्ना जिन्होंने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था उन्हें रामायण बिल्कुल पसंद नहीं आया था। एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने यह खुलासा किया की उन्हें रामायण बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उन्हें ऐसा लगता था की वह बीजेपी से ताल्लुक रखते हैं और रामायण कांग्रेस थी। जब भी वह रामानंद सागर की रामायण देखते थे तो उन्हें लगता था कि इस शो को काफी स्लो बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रामायण री टेलीकास्ट जो दूरदर्शन पर चल रहा है देखना शुरु किया है। लेकिन अब इस शो को देखकर पूरी तरह हैरान है। हर सीन के बाद जो चौपाई रविंद्र जैन द्वारा गाई जाती है उससे उन्हें बहुत सुकून मिलता है। उन्होंने यह भी कहा की रामायण में कई सींस ऐसे भी हैं जिसे देख कर आंखें नम हो जाती हैं। और सच भी यही है रामानंद सागर की रामायण का वह सीन जिसमें राम जी लक्ष्मण और सीता सहित वनवास को जा रहे हैं और पीछे से दशरथ उन्हें रोक रहे हैं। बहुत ही ज्यादा भावुक करने वाला पल था।
    मुकेश खन्ना कहते हैं कि अब उन्हें उनकी गलती का एहसास हो चुका है की रामानंद सागर की रामायण का हर सीन काफी डिटेल में दिखाया गया है। और इसके लिए काफी परेशानी भी उठाई गई होगी। लेकिन कुछ भी हो पूरा देश इस समय रामायण के इस अद्भुत पलों का साक्षी बन रहा है। वह लोग जो अपने बचपन में रामायण को देख चुके हैं। आज अपने बच्चों को वही रामायण दिखा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि इस रामायण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है चाहे वह आपकी पर्सनल लाइफ के लिए हो या फिर सामाजिक विषय के लिए। ViralMirrors टीम आपसे अपील करती है की घर बैठकर इस शो का आनंद लीजिए और कोरोना वायरस के प्रकोप से बचते रहिए।

    Read More:

    ramanand sagar ramayan video

    ramanand sagar ramayan cast

    ramanand sagar ramayan all episodes

    ramanand sagar ramayan download hd

    ramanand sagar ramayan all episodes hd

    ramanand sagar ramayan all episodes download

    ramanand sagar ramayan all episodes in hindi hd free download

    No comments:

    Post a Comment

    Videos

    Worldwide

    Technology