• Recent

    Monday, February 24, 2020

    दिल्ली के जाफराबाद से लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ तक जारी है सड़क पर संग्राम

    पिछले 2 महीने में दिल्ली से लेकर पूरे देश में माहौल खराब होते जा रहा हैं। कारण सिर्फ एक है CAA और NRC. पिछले 2 महीने से दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार की रात दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई जिसके कारण वहां जाम लग गया। लगभग 200 महिलाएं एकत्रित हो गई और जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। उन लोगों का यह कहना था कि जब तक सरकार CAA कानून को वापस नहीं लेती वह यहां से नहीं हटेंगी। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की और उन्हें रोकने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की। सुरक्षा को देखते हुए DMRC ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को तुरंत बंद कर दिया। ऐसा ही प्रदर्शन सीलमपुर में देखने को मिला।
    अलीगढ़ में भी माहौल बिगड़ते देर नहीं लगी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रविवार को माहौल खराब हो गया। अचानक भीड़ ने ऊपरकोट कोतवाली पर पत्थरबाजी की। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है की इस पत्थरबाजी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राएं भी शामिल थी। 
     
    चाहे दिल्ली हो या उत्तर प्रदेश या कोई दूसरा बड़ा शहर। हर जगह माहौल खराब करने की कोशिश जारी है। सूत्रों की माने तो पुलिस चारों तरफ सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता बनाने के लिए लगी हुई है।

    No comments:

    Post a Comment