• Recent

    Thursday, April 2, 2020

    जानिए उन 9 देशों के बारे में जहां नहीं है कोरोना वायरस



    इस समय सारी दुनिया कोरोनावायरस का कहर झेल रही है। चाहे कोई छोटा देश हो या सुपर पावर अमेरिका हो, इस वायरस से सभी का हाल बेहाल है। लेकिन इस  त्राहिमाम के बीच कुछ देश ऐसे भी हैं जो अभी तक इससे सुरक्षित हैं। लेकिन उनके पड़ोसी देशों की हालत काफी खराब है। जॉन हॉपकिन्स  यूनिवर्सिटी ने काफी स्टडी की और एक डाटा तैयार किया। यह डाटा एक लाइव ट्रैकर के रूप में है। जिसमें सभी देशों के मरीजों और मौतों का आंकड़ा लगातार अपडेट होता रहता है।


    इस यूनिवर्सिटी ने एक लिस्ट भी जारी की जिसमें उन देशों का नाम था जिनमें अब तक कोरोनावायरस का एक भी केस नहीं पाया गया है। यह लिस्ट इतनी छोटी है की इसे उंगलियों पर गिना जा सकता है। यह लिस्ट इस प्रकार है :

    1.  तुर्कमेनिस्तान
    यह देश मध्य एशिया में स्थित है। इस देश ने वक्त रहते हुए अपनी सीमाओं को सील कर दिया। जिस कारण एक भी संक्रमित व्यक्ति इस देश में दाखिल नहीं हो पाया। यही कारण है कि अब तक यहां कोरोना से एक भी आदमी संक्रमित नहीं हुआ है। यहां तक कि इस देश में कोरोना वायरस शब्द तक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
    अगर यहां कोई इंसान मास्क लगाकर घूमता हुआ दिख जाता है या फिर किसी प्रकार की महामारी की बात करते हुए पकड़ा जाता है तो यहां की पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती हैं और सीधा जेल भेज देती है। इस देश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जो पोस्टर या सोशल पोस्ट लगाई गई थी उन्हें तक हटवा दिया गया है।

    2.  ताजिकिस्तान
    यह देश मध्य एशिया में स्थित है। यह देश दुनिया भर में अपने पहाड़ों के लिए जाना जाता है। दूर-दूर से लोग यहां पर ट्रैकिंग और क्लाइंबिंग करने के लिए आते हैं।
    इस देश ने शुरू में ही 35 देशों के यात्रियों को अपने देश में घुसने पर पाबंदी लगा दी थी। बाद में इस देश ने अपनी सभी सीमाओं को सील करते हुए सभी उड़ानें रद्द कर दी और किसी के अंदर या फिर बाहर जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी। जिसके कारण यह देश अब तक कोरोना वायरस के कहर से बचा हुआ है।

    3.  उत्तर कोरिया
    इस देश की सीमा चीन से एकदम लगी हुई है इसके बावजूद यह देश अब तक कोरोना से बचा हुआ है। जैसे ही चीन में वायरस फैलना शुरू हुआ, वैसे ही इस देश ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया था।

    4.  दक्षिणी सूडान
    यह देश उत्तरी अफ्रीका में स्थित है। इस देश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस देश की कुल आबादी मात्र 1.11 करोड़ है।
    इस देश ने भी और देशों की तरह अपनी सीमाएं सील कर दी। जिससे ना तो कोई अंदर आ पाया और ना ही कोई बाहर जा पाया। जिसके कारण यहां यह वायरस नहीं फैला।

    5.  यमन
    यह एक मध्य पूर्वी देश है। काफी समय से यह देश गृहयुद्ध झेल रहा था। उस समय भूख-गरीबी के कारण यहां बहुत लोगों की जान गई थी। लेकिन 3 करोड़ की आबादी होने के बाद भी यह देश अब तक कोरोना से बचा हुआ है।

    6.  बुरुंडी
    यह देश दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। यह देश पूरी दुनिया में जंगल, हरियाली और वाइल्डलाइफ के लिए प्रसिद्ध है। इस देश में अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

    7.  मालावी
    यह देश अफ्रीका में स्थित है। इस देश की खूबसूरती इसके जंगल, जीव-जंतु और वाइल्डलाइफ है। यहां भी अब तक कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

    8.  कोमोरोस
    यह देश भी अफ्रीका में स्थित है। यह एक ज्वालामुखी द्वीपों का बड़ा समूह है। यहां खुशबूदार पेड़ मिलते हैं जिसके कारण इसे परफ्यूम आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है।

    9.  लिसोथो
    यह देश अफ्रीका में स्थित है। इस देश की खूबसूरती इसके बर्फ से ढके हुए पहाड़ है। यहां भी अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।



    No comments:

    Post a Comment

    Videos

    Worldwide

    Technology