• Recent

    Wednesday, June 24, 2020

    Viral Story: जानिए आख़िर क्यों शशि कपूर को Taxi बुलाते थे उनके भाई राज कपूर ?

    कपूर खानदान काफी लंबे समय से Bollywood में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी कपूर खानदान से कोई ना कोई बेहतरीन एक्टर बॉलीवुड को मिलता ही रहता है। शशि कपूर साहब को कौन नहीं जानता। शशि कपूर जी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1945 में की थी। उस समय वह चाइल्ड आर्टिस्ट  के तौर पर फिल्मों में काम किया करते थे। कुछ साल चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह काम करने के बाद उनके पास फिल्मों की कतारें लग गई। देखा जाए तो शशि कपूर ने अपनी जिंदगी में लगभग 150 पिक्चरों में काम किया है।  
    बात शशि कपूर जी के जमाने की है। शशि कपूर से बड़ा एक्टर कोई नहीं था। लोगों के दिलों पर शशि कपूर राज किया करते थे। कम उम्र में ही शशि कपूर के पास फिल्मों का अंबार लग गया था। वह दिन का आधे से ज्यादा वक्त सिर्फ शूटिंग में ही बिताते थे। उनके भाई उन्हें टैक्सी बुलाने लगे थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब राज कपूर के बेटे और शशि कपूर के चहेते भतीजे ऋषि कपूर एक शो में आए हुए थे। उस शो में ऋषि कपूर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। इस पर अमिताभ भी बोल पड़े अमिताभ बोल पड़े की जिस समय अभिनेताओं के पास दो या तीन ऑफर हुआ करते थे उस समय शशि कपूर के पास कम से कम 25 ऑफर हुआ करते थे। वह अपना समय बर्बाद करना पसंद नहीं करते थे। इसलिए हर 2 घंटे में वह किसी ना किसी जगह शूटिंग में व्यस्त होते थे। जैसे-जैसे शो में बात आगे बढ़ती चली ऋषि कपूर ने भी शशि कपूर के टैक्सी नाम का खुलासा कर दिया। बात करें शशि कपूर के फिल्मी कैरियर की तो उन्होंने 1945 से लेकर 1998 तक बॉलीवुड में काम किया था। उनकी सबसे पहली फिल्म तदबीर के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने संग्राम, आवारा, आग जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। जैसे-जैसे समय बीतता गया शशि कपूर को लीड रोल में अपनी पहली फिल्म भी मिल गई। फिल्म का नाम था धर्मपुत्र। इसके बाद लगातार उन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी जैसे जब जब फूल खिले, नमक हलाल, शान, हीरालाल पन्नालाल, सत्यम शिवम सुंदरम, चोर सिपाही, दूसरा आदमी, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, आ गले लग जा, चोरी चोरी, शर्मीली, कन्यादान, एक श्रीमान एक श्रीमती, हसीना मान जाएगी, आदि। 
    शशि कपूर को पद्म भूषण 2011 में मिला था। इसी के साथ दादासाहेब फालके अवॉर्ड भी मिल चुका है और वह तीन बार नेशनल फिल्म अवार्ड और दो बार फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं। अगर बात करें शशि कपूर की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी। जिनसे उन्हें तीन बच्चे थे। जिनका नाम था संजना कपूर, करण कपूर और कुणाल कपूर। इसके बाद दिसंबर 4, 2017 में शशि कपूर जी का निधन हो गया।
    शशि कपूर जी के योगदान को कोई नहीं भुला सकता है। Viral Mirrors टीम उन्हें श्रद्धांजलि देती है।

    Must Read :

    No comments:

    Post a Comment

    Videos

    Worldwide

    Technology